Varanasi News: मालगाड़ी से कटकर एमआर की मौत
वाराणसी, जुलाई 29 -- Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी), संवाद। खालिसपुर स्टेशन (फूलपुर) के पास बुधवार दोपहर मालगाड़ी से कटकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की मौत हो गई। जीआरपी और फूलपुर पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। फूलपुर बाजार निवासी 36 वर्षीय अभिषेक अग्रहरि निजी दवा कंपनी में एमआर थे। बुधवार दोपहर एक बजे खालिसपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपनी बाइक खड़ी कर ट्रैक की ओर गए थे। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। मोबाइल फोन के जरिये उनके परिजनों से संपर्क साधा गया। उन्होंने बताया कि अभिषेक अग्रहरि तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह अविवाहित थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.