वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्र.सं। मारवाड़ी समाज की ओर से मंगलवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में दीवाली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, आरके चौधरी, दीपक बजाज ने कहा कि मारवाड़ी समाज की एकता ही राष्ट्रहित में सहायक होगी। संस्था के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष अनूप सराफ ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में मारवाड़ी समाज का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन लोहिया ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आलोक बोहरा, अनूप पोद्दार, आलोक पोद्दार, सुरेश तुलस्यान, राम बूबना, प्रदीप तुलस्यान, श्रीनारायण खेमका, श्याम सुंदर प्रसाद, अजय यादुका, अनुज डिडवानिया, कमल अग्रवाल, अजीत गिनोडिया, प्रीती बाजोरिया, दीपक गोयल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: देश के विकास में योगदान का लिया संकल्प

हिंदी ...