वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: कछवांरोड। अरका कंशरायपुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी अंजनी देवी की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार की देर रात पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और घर में घुसने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वहीं, जेठ का परिवार आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार बीते 27 सितंबर को जेठ बबलू, जेठानी शीला, खुशी, पारो और सपना उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस से घायल अंजनी देवी को उपचार के लिए हाथी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़...