वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: चौबेपुर, संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में करीब डेढ़ माह पहले विवाद में घायल 62 वर्षीय राजकुमार यादव उर्फ करिया की शुक्रवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। परिजन शव लेकर भगतुवा चौराहे पर पहुंचे और शव रखकर जाम लगा दिया। बीते 27 जून को मिश्रपुर गांव में दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद का आधार दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी विवाद के बाद राजकुमार यादव के घर पहुंचकर उनके साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से हमला किया गया। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद विवाद को लेकर जून माह में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

आरोपियों की पहचान...