वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम के सुपरवाइजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रविवार रात प्रहलाद कुमार गुप्ता के साथ कूड़ा डालने को लेकर विवाद के बाद मारपीट की गई। भेलूपुर निवासी प्रहलाद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना की रात वह नगर निगम की गाड़ी में कूड़ा डाल रहे थे। इसी दौरान सफाईकर्मी करन और बबलू ने उनसे गाली-गलौज करते हुए पैसे की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर नगर निगम के सुपरवाइजर अखिलेश, सफाईकर्मी करन और बबलू ने मिलकर प्रहलाद के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए। पीड़ित की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने नगर निगम सुपरवाइजर अखिलेश, सफाईकर्मी करन और बबलू...