Varanasi News: मारपीट और धमकी में 11 के खिलाफ मुकदमा
वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। बेनीपुर गांव के शिवप्रसाद की शिकायत पर सीपी के आदेश के बाद पुलिस ने जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और धमकी के आरोप में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिवप्रसाद का आरोप है कि उनकी माता की पंजीकृत वसीयत के आधार पर संबंधित भूमि का नामांतरण वाद तहसीलदार राजातालाब के न्यायालय में विचाराधीन है, भूमि पर स्थगन आदेश भी प्रभावी है। इसके बावजूद 5 जून को विपक्षी ने जबरन निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके और उनके पुत्र मनोज कुमार के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने अमिनी गांव के रामप्रसाद, राजकुमार, राजेश, योगेश, दीनू, सोनू, नागेपुर के जितेंद्र उर्फ वीरेंद्र, बेनीपुर के चंद्रबली मौर्य और कुंडरिया (जंसा) के गोपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.