वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानसून की पूर्वांचल से भी वापसी शुरू हो गई है। बनारस सहित आसपास के जिलों से अगले 24 घंटे में मानसून के विदा होने का संकेत है। शुक्रवार को दिन में तीखी धूप निकली थी। अधिकतम 33.8 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने कहा कि मानसून के समापन के साथ मौसम शुष्क होने तथा रविवार तक शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के दौरान मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...