वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वसंत कन्या महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के मनस्विनी क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम 'मन मंथन' का रविवार को समापन हुआ। तीसरे दिन 'जीवन के अनुभवों को सुनना : वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव' विषय पर परिचर्चा हुई। इसमें प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने 'मन मंथन' और 'समुद्र मंथन' के बीच संबंध बताते हुए आत्मचिंतन को मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मण यादव ने टालमटोल की प्रवृत्ति और तनाव से निपटने के उपाय बताए। वैद्य रिया द्विवेदी ने भी विचार रखे। इस दौरान मनस्विनी क्लब की पत्रिका के चौथे संस्करण 'प्रत्यक्षण' का विमोचन हुआ। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विभिन्न प्...