वाराणसी, जुलाई 30 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जिले के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व विधि-विधान से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों, मठ-मंदिरों और आश्रमों में शिष्यों ने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। विविध कार्यक्रमों और भंडारे का आयोजन किया। गुरुओं ने कहा कि ज्ञान का प्रयोग मानव कल्याण में होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्वश्रद्धालुओं का उत्साह चौबेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक स्वर्वेद महामंदिर धाम में हजारों ने श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना और दर्शन किया। उन्होंने विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु महर्षि सदाफल देव महाराज की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। इसके अलावार शाहपुर स्थित सती मां धाम में पूजन-अर्चन किया गया। मिर्जामुराद प्रतिनिधि के मुताबिक श्यामामाता योगाश्...