वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविक मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं बैंक, आजीविका और स्वास्थ्य सखियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वे मानदेय, यात्रा भत्ता सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में मुखर हुईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि आठों ब्लॉकों में 750 से ज्यादा बैंक सखी, आजीविका सखी और स्वास्थ्य सखियां कार्यरत हैं। इन्हें मात्र दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता। जो प्रतिदिन ब्लॉक पर आने में ही खर्च हो जाता है। उन्होंने मांग उठाई की उनका मानदेय 20 हजार रुपये किया जाए। साथ ही सभी सखियों को स्मार्ट मोबाइल फोन एवं यात्रा भत्ता अलग से दिया जाए। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि को लेकर स्वयं सहायता समूह सखियों का प्रदर्शन महिलाओं डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरा...