वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विद्युत संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों के समर्थन में गुरुवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के आह्वान पर संविदा कर्मचारियों ने सत्याग्रह किया। रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने से लेकर अन्य मांगों को दोहराया। विद्युत वितरण मंडल वाराणसी के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें गठित आउटसोर्स सेवा निगम में विद्युत विभाग में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल करने, संविदा कर्मचारियों की छंटनी पर रोक लगाने, पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने, मानदेय वृद्धि, अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भुगतान, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, फेशियल अटेंडेंस की व्यवस्था को व्यावहारिक बनाने, संविदा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने सहित कुल 14 प्र...