Varanasi News: माधोसिंह क्रॉसिंग पर छह अक्तूबर से अनुरक्षण कार्य
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। माधोसिंह स्टेशन के यार्ड में समपार फाटक (संख्या-30 स्पेशल) की डाउन लाइन पर अनुरक्षण कार्य होगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्त ने दी। बताया कि यह काम छह अक्तूबर को रात 11 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह चार बजे तक चलेगा। सात अक्तूबर को रात 11 बजे दोबारा काम शुरू होगा जो अगले दिन सुबह चार बजे तक चलेगा। दोनों दिन रात 11 से सुबह चार बजे तक सड़क यातायात बाधित रहेगा। रेल प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे आवागमन के लिए वैकल्पिक/परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.