Varanasi News: माताओं ने किया ब्रह्म संहिता का पाठ, पुरुषों ने की आरती
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य अनुष्ठान हुआ। महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में ऐसा वातावरण बना मानो लघु ब्रजधाम उतर आया हो। विभोर होकर नृत्य कर रहे श्रीकृष्ण अनुरागियों का अनुशासित समूह आराधना के अनुकूल वातावरण का सृजन स्वयं कर रहा था। महामहोत्सव के मुख्य सत्र में अनुष्ठानों का नेतृत्व सामूहिक रूप से मातृशक्ति ने किया। भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप का दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि भक्तों ने अभिषेक किया। इस बीच श्रीब्रह्मा संहिता का सस्वर पाठ प्रियंवदा प्रियंका, कृष्ण मयी देवी, रति रजनी, पद्म पदमिनी, राधा प्रीति वर्धिनी, राजेश्वयी राजरानी, स्वेता, किशोरी जया देवी साधना देवी, रागिनी देवी ने किया। 108 से अधिक व्यंजनों का भोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.