Varanasi News: मां भीमचंडी देवी के जन्मोत्सव पर उमड़े भक्त
वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: रोहनिया। राजातालाब क्षेत्र में रविवार को मां भीमचंडी देवी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ से हुई। भीमचंदी देवी ट्रस्ट संचालित कार्यक्रम में मातारानी का भव्य शृंगार किया गया। उनके दर्शन-पूजन के लिए देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्ति संगीत कार्यक्रम भी हुआ। मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। संयोजक संजय मिश्र, बिंदेश्वरी मिश्र, श्रीकांत मिश्र, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सुरेंद्रनाथ मिश्र, दयाशंकर मिश्र, महेंद्र मिश्र, दिनेश मिश्र, बबलू मिश्र, विक्की गिरी, पप्पू गिरी, राजेश प्रजापति, हरिशंकर गुप्त, आचार्य अमित पांडेय, बलदाऊ दुबे, गोपाल दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.