Varanasi News: मां कुष्मांडा का हुआ हरियाली शृंगार
वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: वाराणसी। मां दुर्गा मंदिर में भगवती कूष्मांडा के प्रकाट्यत्सोसव पर शनिवार को हरियाली शृंगार किया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक झालरों, रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्प मालाओं एवं विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया गया। महंत परिवार के पं.कौशलपति द्विवेदी एवं समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि पूजन-अर्चन के बाद मां भगवती की महाआरती की गई। जन्मोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत शहनाई वादन से हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। समाजसेवी अश्वनी शुक्ला एवं अन्य भक्तों के सहयोग से प्रसाद वितरण निरंतर चलता रहा। आगामी आठ सितंबर से 12 सितंबर तक वार्षिक उत्सव के तहत विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.