वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लक्सा स्थित प्राचीन कालीमठ में मंगलवार को भी भगवती का गुणगान होता रहा। कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से अपनी साधना मां को समर्पित की। भजनों के बोल आत्मसात करते हुए श्रोता झूमते रहे। बीच-बीच में जयकारे से माता का आवाहन भी किया गया।

संगीत संध्या का समापन मठ में चल रहे तीन दिवसीय संगीत संध्या का मंगलवार आखिरी दिन था। भक्तिभाव से ओतप्रोत शहर और पूर्वांचल के अन्य जिलों के कलाकार माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए लालायित दिखे। गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में आरंभ हुई संगीत संध्या में पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला मां को अर्पित कर उसमें और निखार की कामना की। सितार-तबले की युगलबंदी से प्रीतम मिश्रा ने उपस्थिति दर्ज कराई। सितार के तार बोले तो तबल...