वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर गेट के पास सरकारी नाले की खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से ऊपर से निकला बिजली का तार टूटकर नीचे काम कर रहे दो मजदूरों पर गिर गया। हादसे में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, महेशपुर गेट के पास सरकारी नाले की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय ऊपर निकली लाइट का एक तार टूट गया और नीचे कार्य कर रहे मजदूरों पर जा गिरा। हादसे में अशोक निवासी वर्षाड़, गुजरात मामूली रूप से घायल हुए।बताया गया कि घायल मजदूर ने स्वयं ही प्राथमिक उपचार कराया और इसके बाद वापस अपने कार्य पर लौट आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए तार की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। घटना के बाद मौके पर स्थिति...