वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस में महिला यात्री का मंगलसूत्र छीनने वाले को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 से जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया। उसके पास से चोरी गया मंगलसूत्र भी बरामद हुआ है। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि पकड़ा गया दीपक सोनकर उर्फ दीपू शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला है। पिछले दिनों दीपक ने शिवपुर स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस में महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। इसके बाद से जीआरपी और आरपीएफ की टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। मंगलवार को दीपक प्लेटफॉर्म नम्बर-9 पर काशी छोर पर छात्रावास की तरफ बैठा था तभी टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से मिले मंगलसूत्र की कीमत ल...