वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के निर्देश पर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल तथा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हीरा यादव ने मंगलवार को अपनी कार्यसमिति सदस्यों पर मुहर लगाई। महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर आरती पाठक, सरिता गुप्ता, साधना सिंह, उषा अग्रहरि, रीना पात्रो, उषा सिंह, रत्ना वर्मा एवं चंद्रकला विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है। इसी तरह महामंत्री का दायित्व प्रीति पुरोहित, अमृता गुप्ता और विभव सिंह संभालेंगी। मंत्री के रूप में पूनम जायसवाल, सरोज पासवान, संध्या पांडेय, पूजा शर्मा, सीमा यादव, सपना सिंह, अनीशा साही और सुषमा श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष गौरी यादव तथा सह-कोषाध्यक्ष नीलम चौबे व खुशीदा बेगम बनाई गई हैं। मीडिया...