Varanasi News: महिला बिल लाने वाली सरकार की पुलिस कर रही अभद्रता : पल्लवी
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। अपना दल (कमेरावादी) की शीर्ष नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि एक ओर केन्द्र सरकार महिला आरक्षण बिल लाती है, वहीं उसकी पुलिस नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं के साथ अभद्रता करती है। उन्होंने नीट में पेपरलीक एवं आंदोलित छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि लाठीचार्ज केन्द्र सरकार की बर्बरता दर्शाता है। पल्लवी पटेल वन विभाग के गेस्टहाउस में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुननी चाहिए थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई, दोषियों को 10 साल की सजा एवं 10 करोड़ रुपये का जुर्माने की बात केवल दोषियों को बचाने का तरीका है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.