वाराणसी, नवम्बर 8 -- दहेज प्रताड़ना और फावड़े से हमले का आरोप Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दहेज प्रताड़ना और फावड़े से हमले के आरोप के मामले में चोलापुर पुलिस ने दुल्लहपुर सुलतानीपुर की नेहा आनंद की शिकायत के पर उनके पति मुकेश कुमार और ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नेहा आनंद की शादी 27 मई 2025 को आजमगढ़ (थाना देवगांव) के शेखपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के पहले अगुवा विजय मास्टर और ससुराल वालों ने लड़के को एक बड़ी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर बताया था। विवाह के बाद पता चला कि पति बेरोजगार है। आरोप है कि विदाई के बाद से पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार होने लगा। पति मुकेश, ससुर सुभाष चंद्र, सास शुभांगी देवी, जेठ नितेश और संतोष, ननद शशिकला और ननदोई मनोज कुमार एकजुट होकर मायके से Rs.10...