वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। डीसीपी वरुणा जोन के कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक आफरीन कुरैशी ने अपनी स्कूटी के पंजीकरण नंबर का दुरुपयोग कर दूसरे वाहन के संचालन के मामले में सोमवार को कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। करीब दो वर्षों से इंदौर (मध्य प्रदेश) से उनके वाहन नंबर पर लगातार ई-चालान जारी हो रहे थे। मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली आफरीन कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनकी स्कूटी वाराणसी में ही है लेकिन कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी के नंबर का इस्तेमाल दूसरे वाहन पर कर रहा है। इसके कारण इंदौर से यातायात नियम उल्लंघन के ई-चालान लगातार उनके मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...