वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। फरीदपुर में सोमवार को देर शाम एक महिला को सांप ने डस लिया। गंभीर हाल में परिजन सीएचसी सारनाथ ले गए। वहां इलाज के बाद महिला की जान बची। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार फरीदपुर में नीलम सिंह का मकान है। उसमें मड़ियाहूं (जौनपुर) की अमृता सिंह किराए पर रहती हैं। सोमवार को देर शाम वह टहल रही थी। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। आनन फानन में परिजनों ने सीएचसी सारनाथ में भर्ती करवाया। सीएचसी सारनाथ के चिकित्साधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि 39 वर्षीय अमृता सिंह को भर्ती कर 14 वायल एंटी वेनम लगाया गया। स्थिति ठीक होने पर मंगलवार की शाम डिस्चार्ज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...