Varanasi News: महिला को झांसा देकर दिनदहाड़े कार से उड़ाए पांच लाख
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नोएडा निवासी व्यक्ति की कार से नरिया में शुक्रवार को पांच लाख रुपये की उचक्कागीरी हो गई। कार में बैठी महिला को झांसा देकर रुपये उड़ा दिए। लंका पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। नोएडा के सेक्टर-45 के ईAST सफायर ब्लॉक के घनश्याम तिवारी वाराणसी में महिला रिश्तेदार के साथ एक जमीन की रजिस्ट्री कराने आए थे। शुक्रवार को वह कचहरी पहुंचे थे। रजिस्ट्री के बाद बचे रुपये कार में हरे रंग के बैग में रखकर भिखारीपुर से सुंदरपुर होते हुए नरिया पहुंचे थे। नरिया में वह बनारस स्वीट हाउस से मिठाई खरीदने के लिए उतरे। महिला रिश्तेदार कार में ही बैठी थी। वह मिठाई लेने दुकान पर चले गए। इसी बीच एक उचक्का कार के पास पहुंचा। महिला से कहा कि आपके रिश्तेदार मिठाई की दुकान पर बुला रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.