Varanasi News: महिला की संदिग्ध परिस्थित में मौत, हत्या का आरोप
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। बजरडीहा (भेलूपुर) बड़ी पटिया निवासी 38 वर्षीय विनीता की रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। प्रथम दृश्य परिवारिक कलह में जान देने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि विनीता की शादी 16 साल पहले सुरेंद्र कुमार से हुई थी। रविवार की रात महिला ने संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह वह जब अपने कमरे से बाहर नहीं आई। पति सुरेंद्र ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से आवाज न आने पर किसी अनहोनी की आंशका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा देखा विनीता फंदे से झूल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.