वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित एक अस्पताल में बुधवार सुबह 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और बेहतर उपचार के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि डिलीवरी के बाद नीलम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल से यहां रेफर किया गया था। परिजनों ने पहले अस्पताल के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतका के भाई आशीष के अनुसार, नीलम की हालत बिगड़ने पर अस्पताल की ओर से बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी। उन्हें बताया गया था कि वहां बेहतर सुविधाएं और बड़ा ऑपरेशन थिएटर है। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे एंबुलेंस से नीलम को रवींद्रपुरी स्थित अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में परिजनों का हंगाम...