Varanasi News: महिला की मौत, परिजन बोले- न्याय न मिलने पर दी जान
वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। अहरक गांव में बुधवार देर शाम 52 वर्षीय कविता उपाध्याय की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने पति के आने पर शव ले जाने की बात कह रोके रहा। गुरुवार सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि रास्ते को लेकर न्याय न मिलने से कविता ने शौचालय के शेड के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम तक परिजन अड़े रहे। रास्ते के लिए जमीन मिलने पर ही शवदाह की बात कही। गांव के संतोष उपाध्याय समेत तीन अन्य पट्टीदारों के परिवार के लिए मुख्य सड़क तक आने-जाने के लिए बहुत ही संकरा रास्ता है, साइकिल भी मुश्किल से निकल पाती है। वहीं जिस ओर से पूर्व में सामान्य तौर पर आवागमन होता था, उस जमीन को पट्टीदार मनीष एवं ऋषि उपाध्याय ने अपनी जमीन बताते हुए करीब ढाई साल पहले घेर लिया है। प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.