वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पांडेय घाट देवनाथपुरा निवासी महिला के साथ सोमवार को छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता कृष्णा चक्रवर्ती सोमवार को अस्सी से विनायका भेलूपुर जा रही थी। विनायका के पास पहुंचते ही कुछ मनचलों ने महिला का दुपट्टा खींचने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। युवकों की इस हरकत से महिला डर गई।घटना की सूचना मिलते ही महिला ने भेलूपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...