वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन की ओर से कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल और एमसीएच विंग में नवजात शिशुओं के लिए नि:शुल्क सौ बेबी किट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. संजीव वर्मा ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे प्रयास समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक हैं। क्लब अध्यक्ष अमित कुमार गुजराती ने सेवा कार्यों के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता व्यक्त की। क्लब सचिव विनय सेठिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...