वाराणसी, अक्टूबर 17 -- Varanasi News: ​वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को 'मिशन शक्ति' विशेष अभियान के तहत विशेष मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ​नारी शक्ति, हुनर और आत्मविश्वास के इस उत्सव में मुख्यालय की विभिन्न श्रेणियों और आयु वर्ग की महिला कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह और आईसी एक्सपर्ट सरिता तिवारी सहित कई महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने अपनी सृजनशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के हाथों पर मेंहदी के मनमोहक डिजाइन उकेरी। ​यह आयोजन सिर्फ कला का प्रदर्शन मात्र नहीं था, बल्कि महिला कर्मचारियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का एक बेहतरीन अवसर भी प्रदान करता नजर...