वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। अवध पैराडाइज सोसायटी की ओर से शुक्रवार को हरहुआ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में सावन उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि तान्या तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रिया पांडेय ने शुभारंभ किया। सावन उत्सव के दौरान समिति की महिलाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिनमें सामूहिक नृत्य, रैंप वॉक एवं विभिन्न मनोरंजक खेल प्रमुख थे। संचालन रितु एवं मोना ने किया। सोनी, निष्ठा आदि मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सावन संगम ने दिखी संस्कृति व भक्ति का संगम यह भी पढ़ें- Meerut News: धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...