Varanasi News: महिलाओं के जीवन में बदलाव देखेंगे प्रधानमंत्री
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को सुबह वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाइवे के किनारे स्थित खोचवां (भेड़हड़ा) गांव में स्थापित अरविंद मिल्स मिल की नई इकाई का लोकार्पण करेंगे। वह यहां कार्यरत महिला कर्मचारियों से संवाद में रोजगार मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी लेंगे। डेनिम जींस बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में शुमार अहमदाबाद (गुजरात) की अरविंद मिल्स की इकाई सात एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित हुई है। इसमें स्पोर्ट्स वियर, अंडरगारमेंट और टी-शर्ट बनेंगे। परियोजना में करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस इकाई की खास बात यह है कि इसमें सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एसपीजी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था, फ्लीट रिहर्सल 24 अक्तूबर को फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.