वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत चौखंभा स्थित अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज में बुधवार को 'विकसित भारत की संकल्पना में महाराजा अग्रसेन के विचारों की प्रासंगिकता' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभापति संतोष अग्रवाल ने बताया कि यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाला बनारस का पहला विद्यालय बना है। विद्यार्थियों अमोल मौर्या, नमन यादव, अभिनव विश्वकर्मा, चिराग कुमार, यथार्थ बाजपेयी, अभिषेक राय, मयंक सेठ आदि ने विकसित भारत की परिकल्पना पर अपने विचार और कविताएं प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अग्रसेन जयंती समारोह पर अंताक्षरी में गूंजे सुर, 15 टीमों ने...