वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी/ महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महाराजगंज जिले की घुघली नगर पंचायत में वर्ष 2018 में 200 डस्टबिन की खरीद के मामले में सरकारी धन के दुरुपयोग और बंदरबांट के आरोप में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी ने वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ की उपनिरीक्षक ने मामला दर्ज कराया है। ईओडब्ल्यू की जांच में नगर पंचायत द्वारा 200 डस्टबिन की खरीद के लिए 24 अगस्त 2018 में अल्पकालीन निविदा निकाली गई थी। इसका प्रकाशन 26 व 27 अगस्त को दो समाचार पत्रों में कराया गया। एक सितंबर को निविदा खोली गई। निविदा भरने में तीन फर्मों ने हिस्सा लिया था। न्यूनतम दर के आधार पर सौरभ एग्रो केमिकल्स को आपूर्ति का आदेश दिया गया। यह भी तथ्य सामने आया है कि निविदा के लिए पर्याप्त समय नह...