Varanasi News: महापौर ने पौधा रोपकर किया अभियान का शुभारंभ
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत नगर निगम की ओर से शनिवार को कैंटोनमेंट स्थित मल्टीपरपज ग्राउंड में पौधारोपण किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मौलश्री का पौधा रोपकर अभियान शुरू किया। नीम, अमलतास और कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे लगाए गए। नगर निगम ने अगले दस दिनों के भीतर कुल 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। पौधों के संरक्षण और बेहतर विकास के लिए निगम प्रशासन ट्री-गार्ड उपलब्ध कराने के साथ ही पहले से गड्ढे खुदवाने की व्यवस्था कर रहा है। इसके अतिरिक्त, पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय स्तर पर नागरिकों को 'पालक' बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: घर आकर पौधे रोपेगी नगर निगम की टीम इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.