वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सावन के मंगलवार को बाबा बटुक भैरव की रजत प्रतिमा का वार्षिक गंडा शृंगार हुआ। महंत राकेश पुरी ने भोर में बाबा के अभिषेक पूजन के साथ रात्रि में विशेष महाआरती की। संध्या काल में पंचामृत स्नान के बाद बटुक भैरव के विग्रह का बेला, नीलकंठ, जूही सहित विभिन्न पुष्पों और सवा लाख गंडा से शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा को विभिन्न मिष्ठान, बिस्कुट, चॉकलेट, पकवान सहित सोमरस अर्पित किया गया। डमरू दल के सदस्यों ने आरती के समय डमरू निनाद किया तो पूरा मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। सायंकाल गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में अमलेश शुक्ला, स्नेहा अवस्थी आदि कलाकारों ने भक्ति गीतों की मोहक प्रस्तुति की। यह भी पढ़ें- आस्था :फूल, बेलपत्र व रुद्राक्ष से सजे बाबा, महाआरती ...