वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि, रविवार को भक्तों ने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप से सर्व मंगल का आशीष मांगा। धन-धान्य और वैभव की कामना से महागौरी स्वरूपा भगवती अन्नपूर्णा का विधान पूर्वक दर्शन-पूजन किया। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के महंत शंकर पुरी ने देवी अन्नपूर्णा के विग्रह को पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद नूतन वस्त्र, आभूषण एवं अलंकार अर्पित किए। अड़हुल के 108 फूलों वाली माला अर्पित कर माता को शीतल भोग लगाया। आरती के बाद मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में भोर से दोपहर तक दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। भक्तों की सुविधा के लिए परिसर में लकड़ी की अस्थायी सीढ़ियां लगाई गई थीं। इनके जरिए एक ओर से प्रवेश करने वाले भक्तों की निकासी दूसरी ओर कराई गई। मंदिर में फेरी लग...