Varanasi News: महंत प्रीतम सिंह की पुण्यतिथि पर हुई अरदास
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह महराज की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास हुई। इसके बाद भंडारा किया गया। प्रात:काल मिर्जापुर के महंत श्यामसुंदर सिंह ने अरदास कर गुरु महाराज को भोग लगाया। गुरुद्वारा नीचीबाग के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह ने भंडारा शुरू किया। उपस्थित संतों का स्वागत संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.