Varanasi News: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा
वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: सारनाथ, (वाराणसी)। मवाइया स्थित अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन के समय महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। देर शाम तक परिजन अस्पताल प्रशासन एवं डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजनों ने आईसीयू एवं अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की। छतईन कला (जौनपुर) की अंशु सिंह के गाल ब्लाडर में पथरी थी। पति ऋषि सिंह के अनुसार अंशु सिंह को सोमवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में डॉक्टर ने आपरेशन शुरू किया। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर आपरेशन आधे में ही छोड़कर भाग गए। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान ही अंशु सिंह को हार्ट अटैक आ गया। वेंटिलेटर लगाने से पहले ही उनकी मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.