वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गोदौलिया क्षेत्र में रविवार को भाजपा सांसद और अभिनेता-गायक डॉ. मनोज तिवारी ने रियलिटी शो 'पति-पति और पंगा' की शूटिंग की। इसमें वह अपनी पत्नी सुरभि तिवारी संग दिखेंगे। स्क्रिप्ट के अनुसार वह लस्सी की दुकान पर काम करते हैं। कचौड़ी-जलेबी और पान बेचते हैं। रिक्शा और नाव की सवारियों को आवाज लगाते हैं। उन्होंने सारे दृश्य उन्होंने बड़े सधे अंदाज में पूरे किए। रियलिटी शो में उन्हें एक दिन की कमाई से अपनी पत्नी को बनारस घुमाना है। उन्होंने शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पं. अवशेष पांडेय 'कल्लू गुरु' ने उन्हें चुनरी भेंट की। सेल्फी लेने के लिए जुटे प्रशंसकों को उन्होंने निराश नहीं किया। गोदौलिया चौराहे पर कार में बैठे-बैठे ही उनकी मुराद पूरी की। चुटकी ली-'सेल्फी क पईसा लागी हो।' ...