वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर पर नाग पंचमी महोत्सव के तहत मंगलवार को रात्रि जागरण में सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने भक्ति गीतों से मुग्ध कर दिया। 'बम-बम बोल रहा है काशी', 'हर-हर महादेव' और 'भोले बाबा के दरबार में' जैसे भक्ति गीतों से उन्होंने झूमने पर विवश कर दिया। मनोज तिवारी ने मंच से 'श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' और 'हे भोलेनाथ' जैसे लोकप्रिय भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु झूमते और 'हर-हर महादेव' का घोष करते रहे। कार्यक्रम संयोजक अजय चौबे ने साफा बांधकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर और‌ पार्षद विनय शादेजा को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: अम्मा भक्त मंडल ने मनाया नाग पंचमी महोत...