Varanasi News: मनु शर्मा की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण आज
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। पद्मश्री मनु शर्मा की पुनर्प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण बुधवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल सेंटर में होगा। 'हमारे मनु' समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रभात प्रकाशन और हमारे मनु न्यास की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री मनु शर्मा के साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया जाएगा। समारोह में उनकी पुनर्प्रकाशित पुस्तकों 'तीन प्रश्न', 'राणा सांगा' और 'के बोलो मां तुमि अबले' का लोकार्पण होगा। समारोह में पद्मश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.