वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। टीचर्स क्लब की ओर से बुधवार को बरेका स्थित दी एलेगेंस होटल में ग्रैंड तीज पार्टी 2026 का आयोजन किया गया। सावन के उल्लास और तीज की परंपरा को समर्पित कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में महिलाओं ने नृत्य और रैंपवॉक के माध्यम से जलवा बिखेरा। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर मनीषी श्रीवास्तव को तीज क्वीन 2026 चुना गया, जबकि दीप्ति कुशवाहा फर्स्ट रनर अप रहीं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में मनीषा रानी ने प्रथम पुरस्कार जीता। राखी रानी को द्वितीय पुरस्कार और प्रिया गुप्ता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में मीना अग्रवाल, मुस्कान देवांशी और प्रिया श्रीवास्तव शामिल रहीं। ओपन क्विज का भी आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह रहीं। कार्यक्रम का...