वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। बाईपास पर शुक्रवार शाम मनबढ़ों ने खूब गुंडागर्दी की। घरेलू सामान लेने निकले युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बचाव में आए परिजनों को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र पटेल का छोटा भाई शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शिवपुर बाईपास पर रोजमर्रा का सामान खरीदने गया था। आरोप है कि वहां घात लगाए विशाल सोनकर ने अपने करीब 10 अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया। लाठी-डंडों और राड लिये बदमाशों ने युवक पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। सूचना पर जब पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और पूछताछ की कोशिश की तो हमलावर उन पर भी टूट पड़े। इसमें परिवार के कई अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...