Varanasi News: मतदान केंद्र दूर करने पर सपा को एतराज
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के मतदान केंद्रों को दूर पर स्थानांतरित करने पर सपा ने आपत्ति जताई है। सयुस के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित के नेतृत्व में पार्टीजनों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। उसमें मांग की गई है कि मतदान बूथों को पुरानी जगह पर ही बनाए रखा जाए। कोई मतदान केन्द्र जर्जर हालत में है तो उसकी मरम्मत कराई जाए। मरम्मत संभव नहीं हो और बूथ स्थानांतरित करना अनिवार्य है, तो उसे नजदीक उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाए। डीएम सत्येंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि ऐसे सभी मतदान केंद्रों को चिह्नित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shravasti News: मतदाता सूची में नाम संशोधन और मतदान केंद्रों के सत्यापन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.