वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। विभिन्न मतदान केंद्रों को उनके पूर्व निर्धारित स्थानों से स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने गंभीर आपत्ति जाहिर की है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एडीएम प्रशासन पंकज कुमार को इस बाबत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से संचालित मतदान केंद्रों को बिना किसी ठोस, न्यायसंगत एवं सार्वजनिक कारण के स्थानांतरित करने से आम वोटरों को भारी असुविधा होगी। इससे मतदान प्रतिशत भी प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी पूर्व निर्धारित मतदान केंद्रों को यथावत रखा जाए। यदि किसी का स्थानांतरण अपरिहार्य हो तो उसका स्पष्ट एवं लिखित कारण सार्वजनिक किया जाए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मतदान केन्द्रों के प्रस्तावित स्थानांतरण पर कांग...