Varanasi News: मणिकर्णिका घाट पर डूब रहे छह पर्यटकों को नाविकों ने बचाया
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच शनिवार रात मणिकर्णिका घाट पर बड़ा हादसा टल गया। रात करीब साढ़े आठ बजे दक्षिण भारत से वाराणसी आए छह लोग गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नाविकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ' हिंदुस्तान ' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। दक्षिण भारत से आईं चार महिलाएं और दो पुरुष गंगा स्नान करने पहुंचे थे। अचानक सभी डूबने लगे। जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद निषाद समाज के लोगों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- गंगा में बढ़ाव जारी, कई घाटों का टूटा आपसी जुड़ाव गमछा फेंककर सहारा देकर निकाला। लोगों की तत्परता से सभी की जान बच गई। मां गंगा निषादराज सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.