वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। परमानंदपुर (शिवपुर) में एक गौशाला में काम कर रहे मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बिहार के मधेपुरा निवासी 40 वर्षीय सनोज 20 दिन पहले ही गांव से यहां काम करने आया था। शिवपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परमानंदपुर में यहीं के निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत शिवशंकर पांडेय ने तीन मंजिला मकान के परिसर में ही एक ओर टिन शेड में गौशाला है। करीब 20 दिन पहले उन्होंने मधेपुरा निवासी सनोज शर्मा को अपने यहां गौशाला के काम के लिए रखा था। शिवशंकर पांडेय ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह सनोज ने गाय को चारा दिया। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे से लटका मिला रसोइया, BJP विधायक समेत 9 लोगों पर FIR इसके बाद एक साथी के साथ मिलकर दूध निकलवाया। नाश्ते के लिए उसे खोजते गौशाला के समीप पहुंचे तो ...