वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: ​वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को मछोदरी, प्रह्लाद घाट क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने मछोदरी पार्क का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया। तालाब के किनारे लाइटें लगाने, पाथवे की पेंटिंग,हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए। पार्षद अभिजीत भारद्वाज ने मछोदरी स्मार्ट स्कूल एवं मछोदरी पुलिस चौकी के पास श्री ओम कालेश्वर द्वार बनाने का सुझाव दिया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। ​निरीक्षण के दौरान पार्षद सुरेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...