Varanasi News: मछली विक्रेता को कुचलते हुए दुकान में घुसा ट्रेलर
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: चोलापुर (वाराणसी), संवाद। चमरहा बाजार में रविवार दोपहर बेकाबू ट्रेलर मछली विक्रेता को कुचलते हुए खली-चूनी की दुकान में घुस गया। नाराज लोगों ने मछली विक्रेता का शव मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चक्काजाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर, हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोपपुर गांव (चोलापुर) निवासी मछली विक्रेता 26 वर्षीय विकास सोनकर उर्फ राजू रविवार दिन में ढाई बजे चमरहा बाजार में मछली बेच रहा था। वाराणसी की ओर से आया तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया। वह दुकान में बैठे विकास को कुचलते हुए सतीश जायसवाल की खली-चूनी की दुकान में घुस गया। हादसे में सतीश जायसवाल, गोपपुर के सोती, गोसाईपुर के चिल्लू यादव और गोपपुर का शिवम जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही चंदाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.